{"_id":"69c18f6b969ffa0b6201e8b6","slug":"st-joseph-and-rbps-teams-emerged-winners-in-basketball-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123607-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बॉस्केटबाॅल में सेंट जोसफ और आरबीपीएस की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बॉस्केटबाॅल में सेंट जोसफ और आरबीपीएस की टीम बनी विजेता
Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड (महोबा)। खेल विभाग की ओर से कस्बे के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय हैंडबॉल, सेपकटाकरा व बास्केटबाल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेंट जोसफ महोबा व बालिका वर्ग में आरबीपीएस कुलपहाड़ की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता, आरबीपीएस के प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल और सेपकटाकरा संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेंट जोसफ स्कूल महोबा की टीम विजेता व आरबीपीएस कुलपहाड़ की टीम उप विजेता बनी। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में आरबीपीएस कुलपहाड़ की टीम विजेता और सेंट जोसफ स्कूल महोबा की टीम उप विजेता रही। हैंडबॉल बालक में आरबीपीएस की टीम ने बाजी मारी जबकि चरखारी की टीम उप विजेता बनी। हैंडबॉल बालिका वर्ग में आरबीपीएस की टीम विजेता व महोबा की टीम उपविजेता बनी। सेपकटाकरा बालक और बालिका के मुकाबलों में आरबीपीएस की टीम विजेता व महोबा की टीम उप विजेता रही। इस मौके पर अतिथियों व व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता, डाॅ. देवेंद्र वर्मा ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।