{"_id":"63b719afe86281224917823b","slug":"sports-mahoba-news-knp737272742","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबड्डी में दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमें फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबड्डी में दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमें फाइनल में
कबड्डी के सेमीफाइनल में भिड़ती दिल्ली व नोएडा की टीमें।
- फोटो : MAHOBA
Link Copied
महोबा। ब्लॉक कबरई के रैपुराकलां गांव में चल रहे प्राचीन मेले में आयोजित अंतर प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दिल्ली और मुजफ्फरनगर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
मेला मैदान में चल रही अंतर प्रांतीय कबड्डी का पहला सेमीफाइनल दिल्ली और नोएडा के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-15 अंक अर्जित किए। दूसरे राउंड में दिल्ली ने बढ़त बनाते हुए एक के बाद अंक हासिल कर नोएडा को 23-17 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल कानपुर और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ। जिसमें मुजफ्फरनगर ने कानपुर को 22-17 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दिल्ली व मुजफ्फरनगर के बीच फाइनल मुकाबला होगा। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में बनारस और दिल्ली की टीमें भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका राधेश्याम यादव और रामप्रकाश ने निभाई जबकि दिनेश पांचाल व झांसी के प्रेम सिंह यादव उदघोषक रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश, सुनील यादव, जीतेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।