फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

ओलंपिक में भारत को पदक मिलने पर हॉकी प्रेमियों ने मनाया जश्न

Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
sports
महोबा। 40 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में पदक जीतने से हॉकी प्रेमी गदगद हैं। गुरुवार को हॉकीप्रेमियों ने शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तट पर देश की सफलता का जश्न मनाया। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारतमाता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। इस दौरान एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

जश्न के दौरान केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि वर्ष 1980 में मास्को ओलंपिक की सफलता के बाद से भारतीय हॉकी टीम एक बड़ी कामयाबी के लिए तरस रही थी। लंबे इंतजार के बाद पुरुष हॉकी टीम के धुरंधरों ने ओलंपिक पदक का सूखा टोक्यो ओलंपिक जापान में खत्म किया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र के बाद दोबारा भारतीय टीम अपने स्वर्णिम दिनों की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को फोन कर बधाई दी।
विज्ञापन

कीरत सागर तट पर जश्न मना रहे हॉकी प्रेमी व प्रशंसकों ने मंगलगीत गाए और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम में जयहिंद सिंह, पूर्व हवलदार जयनारायण राजौरिया, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, प्रियवंदना गुप्ता, पंकज महाराज, बृजेंद्र सिंह, डॉ. सुलभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed