{"_id":"6053902e8ebc3ec39577ecbf","slug":"sports-mahoba-news-knp618469349","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र वर्ग में गजेंद्र और छात्रा वर्ग में संजना बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र वर्ग में गजेंद्र और छात्रा वर्ग में संजना बनी चैंपियन
विज्ञापन
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्र वर्ग में गजेंद्र और छात्रा वर्ग में संजना चैंपियन बनीं। विजेताओं को ट्राफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियंका को पहला, रंजना को दूसरा और रोशनी को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में संजना को पहला, नीलम को दूसरा और भारती को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में रोशनी, नीलम क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान पर रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की टीम ने बीए प्रथम वर्ष की टीम को हराया।
छात्र वर्ग के बैडमिंटन में विकास ने बाजी मारी, जबकि लवदीप द्वितीय और अंकित यादव तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में गजेंद्र साहू, गोला फेंक में भूपेंद्र, पांच हजार मीटर दौड़ में राजकुमार अव्वल रहे। दो दिन तक चली प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले गजेंद्र साहू और संजना यादव चैंपियन बनी। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्राफी सौंपी। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी प्रदीप कुमार, डॉ. संतोष कुमार पांडेय, डॉ. मधुबाला सरोजनी, डॉ. एसएस राजपूत, शैलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।