{"_id":"5e5021b48ebc3ef403731542","slug":"sports-and-yoga-education-are-necessary-along-with-studies-director-mahoba-news-knp546116851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेलकूद व योग शिक्षा जरूरी-निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेलकूद व योग शिक्षा जरूरी-निदेशक
विज्ञापन
महोबा। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुक्रवार को समापन हो गया। जिसमें मुख्य अतिथि सहायक उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद डा. बीएल शर्मा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद व योग शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण शुद्ध बनाने व शिक्षा स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए कर्तव्य पालन जरूरी है।
कालेज सभागार में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, शारीरिक शिक्षा, खेल व योग विज्ञान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलभद्र त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति, प्रधान नैतिकता व अध्यात्मिकता वाली शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि यदि हमारी शिक्षा उत्तम है तो हम स्वस्थ रहेंगे। पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद डॉ. महेंद्र राम ने व्यवहारिक जीवन में गुरुकुल पद्घति वाली शिक्षा अपनाने पर जोर दिया। कहा कि पर्यावरण शुद्घ बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। एडीएम रामसुरेश वर्मा ने कहा कि पर्यावरण शुद्ध बनाए रखने के लिए सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें। प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता व कर्तव्य निष्ठा से जीवन यापन करने से हम स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. मीरा पाल, शैलेष तिवारी, दिलीप सिंह, मधुबाला सरोजनी समेत डिग्री कालेजों के प्राचार्य व शोध प्रस्तुत करने वाले छात्र मौजूद रहे।