{"_id":"61d0a15a80ac5226b80e9597","slug":"sport-mahoba-news-knp672992581","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना के संजय पहलवान ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना के संजय पहलवान ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्ना (महोबा)। श्री बिलंदर बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। खन्ना के संजय पहलवान ने दिल्ली के नीलू को पटकनी देकर जीत का खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
दंगल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने फीटा काटकर किया। पहली कुश्ती मझगांव के राजू पहलवान व आजमगढ़ के शिवपाल के बीच हुई। इसमें राजू विजेता रहे।
इसी क्रम में टेढ़ा के कुलदीप ने अलीगढ़ के संदीप, अलीगढ़ के सचिन ने बरेली के बादल को जोर आजमाइश के बाद पटकनी दी। बांदा के राजू पहलवान ने फतेहपुर के राहुल को चित कर कुश्ती जीती। मझगांव के मेघनंद ने मेरठ के मोनू को पछाड़ा। बांदा के विवेक व फतेहपुर के राहुल की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में देवसिंह व रामरतन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, उदयभान, ऋषि तिवारी, उदयप्रसाद, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।