{"_id":"61d0a2028cbb3264c90df382","slug":"sport-mahoba-news-knp672991986","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनवाड़ी ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारा (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक के विजयपुर में शनिवार से अवधूतानंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच पनवाड़ी व सतारी के बीच खेला गया। जिसमें पनवाड़ी ने 11 रन से मैच जीत लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पनवाड़ी के खिलाड़ी सूरज मैन ऑफ दी मैच चुने गए।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ ग्राम प्रधान पनवाड़ी संजय द्विवेदी, विनोद राजपूत, कोहनिया प्रधान रोहित, भटेवराकलां के पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत व विजयपुर प्रधान दयाराम वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबले में पनवाड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 10 ओवरों में पनवाड़ी टीम ने 95 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतारी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और पूरी टीम 10 ओवर में 84 रन पर ऑलआउट हो गई। पनवाड़ी ने यह मुकाबला 11 रनों से जीत लिया। पनवाड़ी टीम के गेंदबाज सूरज ने चार विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ दी मैच का खिताब सौंपा गया।