{"_id":"61cdf8ac16e3fd124b49ca24","slug":"sport-mahoba-news-knp6726421167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में महिला वर्ग में वनारस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में महिला वर्ग में वनारस विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के पावर हाउस मैदान में हो रही दो दिवसीय अंतरप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला व पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में आजमगढ़ को हराकर बनारस की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग में बुलंदशहर ने ग्वालियर को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व समाजसेवी एसके सिंह ने विजेता टीमों को ट्राफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बनारस व आजमगढ़ के बीच हुआ। बनारस की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई और 47-24 के अंतर से आजमगढ़ को हराकर विजेता बनी। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर व ग्वालियर टीम के बीच कड़ी टक्कर हुई। पहले हाफ तक दोनों टीमों के अंक बराबर रहे। दूसरे हाफ में बुलंदशहर ने बढ़त बनाते हुए 33-29 के अंतर से ग्वालियर को हराकर विजेता का खिताब जीता। मुख्य अतिथि ने विजेता महिला टीम को ट्राफी व 7,100 रुपये की नकदी और उपविजेता टीम को 5,100 रुपये व ट्राफी सौंपी।
पुरुष वर्ग के विजेता-उपविजेता टीम को भी इतनी ही राशि और ट्राफी दी गई। साथ ही दोनों वर्ग की टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुभाष यादव झांसी व बाबा भारती बांदा ने निभाई। जयराम यादव झांसी स्कोरर और प्रदीप कुमार यादव कमेंटेटर रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, भरत शुक्ला, पदम प्रताप सिंह, उमाशकर, कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान स्कंध तिवारी, प्रधान ज्ञानचंद्र कुशवाहा, अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।