{"_id":"3249c418b3d6f3871017fc9e864ec297","slug":"sp-s-words-have-no-difference-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की कथनी करनी में नहीं अंतर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की कथनी करनी में नहीं अंतर
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से जिले में चल रही समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा का बुधवार को तहसील परिसर में समापन हो गया। समापन अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। जिले के चारो ब्लाकों में अलग- अलग साइकिल यात्रा प्रभारियों ने साइकिल यात्रा निकालकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया। जिले में पांच अगस्त से साइकिल यात्रा की शुरूआत हुई थी।
समापन अवसर पर चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं साइकिल यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचाई गई। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि सपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव छत्रपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार मेधावी छात्रों को लैपटॉप और साइकिल वितरित कर उनका हौसला बढ़ा रही है। सपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखला गए हैं। पूर्व विधायक सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि सपा शासन में गरीबों को बैट्री चलित रिक्शा, समाजवादी पेंशन और लोहिया आवास देकर नीचे तबके के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी एंबुलेंस चलाकर गर्भवती महिलाओं और घायलों को लाभ पहुंचाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे उन्हें तीन साल के अंदर पूरा कर दिया है। सरकार ने पहले सरकारी अस्पताल के पर्चे की कीमत एक रुपए कर दी, और जांचे नि:शुल्क और अब अल्ट्रासाउंड भी नि:शुल्क कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि साइकिल यात्रा की सफलता ने विरोधी दलों की नींद उड़ा दी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, शोभालाल यादव, कुंभकरण यादव, प्रभात पाठक, प्रान सिंह यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद उर्फ राजू, मोहम्मद तारिक, रमेश यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मैमूना खातून, अवध किशोरी यादव, अब्दुल सलाम सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।