फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP GP candidate threatened his life

सपा जिपंअ प्रत्याशी ने विरोधियों से अपनी जान को बताया खतरा

Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
SP GP candidate threatened his life
महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी ने लाइव वीडियो जारी कर जानमाल को खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेज कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा के जयप्रकाश अनुरागी और समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक डॉ. अम्ब्रेश कुमारी के पुत्र मृत्युंजय प्रताप वर्मा मैदान पर आमने- सामने हैं। 26 जून को हुए नामांकन में भाजपा और सपा के साथ मौजूद रहें जिला पंचायत सदस्य की संख्या बल ने चुनाव परिणाम को जग जाहिर कर दिया है। जिला युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व झांसी बुंदेलखंड के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहे पंकज तिवारी ने सपा की रीति-नीति और संस्कृति के कारण सपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल करने की उदारता और 3 जून को मतदान दिवस पर न घुसने देने की बात कहते अभद्र भाषा का प्रयोग कर कमेंट कर दिया है। भाजपाई के कमेंट बाद सपा प्रत्याशी ने सोमवार पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र भेजकर भाजपाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृत्युजंय ने फेसबुक पर लाइव वीडियो जारी कर पूर्व सपा विधायक अपनी मां और अपनी जान माल की आशंका जताई है।
एसपी सुधा सिंह का कहना है कि सपा जिपंअ प्रत्याशी को सुरक्षा दे दी गई है। उनका प्रार्थना पत्र मिला है उसकी जांच की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि वह चुनाव हार रहे हैं इसलिए उनकी बौखलाहट है। उनके सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं। वायरल पोस्ट की सत्यता परखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed