{"_id":"1baee016576d07683a36f742ba8d2aac","slug":"sp-government-made-public-quirk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने जनता से किया छलावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने जनता से किया छलावा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सदर तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और सपा सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर प्रदेश की व्यवस्था सुधरवाने की मांग की। ।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा न करके जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने कहा कि कई सालों से सूखा, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से परेशान किसानों को भेजी जा रही राहत राशि की चेकों को राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार वितरण न कर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एक किलोवाट बिजली कनेक्शन की जगह बगैर सूचना के दो किलोवाट कर दिया गया है। इसके साथ ही एक यूनिट के स्थान पर डेढ़ यूनिट चार्ज बताकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी ने कहा कि जिले में पानी की नियमित सप्लाई न होने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं और जल निगम, जल संस्थान के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खोले गए हाईस्कूल विद्यालय में टीचरों की नियुक्ति न होने से छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता की तानाशाही के चलते चहेतों के घरों में मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं, जबकि गरीब वर्ग के लोगों के यहां मीटर लगा दिए गए हैं। धरने में शिवकुमार त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह बुंदेला, राघवेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, शिवम शुक्ला, सोनू चौरसिया, परमलाल गुप्ता, फूलचंद्र त्रिपाठी, तुलसीदास, भारतगिरि, राकेश सिंह, अरविंद कुमार, पूरनलाल, कुलदीप सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।