फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Some part of Madina mosque will be removed for widening of highway in mahoba

महोबा: हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर हटेगा मदीना मस्जिद का कुछ हिस्सा

Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Some part of Madina mosque will be removed for widening of highway in mahoba
अफसरों की मौजूदगी में मस्जिद की नापकर निशान लगाते हाईवे के इंजीनियर - फोटो : MAHOBA
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए मदीना मस्जिद का एक तरफ का हिस्सा हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और मस्जिद के सर्वराकार में आपसी सहमति हो गई है। मस्जिद के सर्वराकार सईद लंबरदार ने लगाए गए निशान तक हिस्सा हटाने की बात मान ली है।
विज्ञापन

कानपुर-सागर हाईवे में चल रहे चौड़ीकरण के कार्य में मदीना मस्जिद का कुछ हिस्सा आने के कारण सोमवार को अपर जिलाधिकारी रामसुरेश वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव, सीओ सदर जटाशंकर राव, तहसीलदार बालकृष्ण सिंह ने एनएच-86 के अभियंताओं के साथ मदीना मस्जिद चौराहा पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

इस पर मस्जिद के सर्वराकार ने कुछ समय की मोहलत मांगते हुए स्वयं अभियंताओं द्वारा लगाए गए निशान तक हटाए जाने का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मदीना मस्जिद सड़क से सटी होने के कारण हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य में आ रही दिक्कत को देखते हुए मस्जिद के मौअजिज लोगों से बातचीत की गई और मस्जिद के सर्वराकार ने प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं लगाए गए निशान तक मस्जिद का हिस्सा हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed