फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Soldier admitted in jail on completion of remand period

रिमांड की अवधि पूरी होने पर बर्खास्त सिपाही को जेल में किया दाखिल

Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Soldier admitted in jail on completion of remand period
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में 50 हजार के इनामी तत्कालीन एसपी तीन माह बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कारोबारी मामले में आरोपी बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव की पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने पर रविवार को उसे लखनऊ जेल में दाखिल किया गया। कस्टडी रिमांड के दौरान विवेचना कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम और उनकी टीम ने बर्खास्त सिपाही को महोबा में कई स्थानों पर ले जाकर पूछताछ की। जिससे टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे।
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन एसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी ब्रह्मदत्त और सुरेश सोनी पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने व भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन एसपी अभी भी फरार चल रहे हैं। उन पर 50 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है जबकि शेष चार आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन

क्रशर कारोबारी की मौत मामले में बर्खास्त सिपाही अरुण कुमार यादव को आठ दिसंबर को पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा टीम के साथ बर्खास्त सिपाही को महोबा लाए थे। जहां कई स्थानों पर ले जाकर उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की गई। टीम ने यह भी जाना कि वह किस पहाड़ व क्रशर प्लांट से ट्रकों में गिट्टी लोड कराता था। रविवार को पांच दिन की कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने पर टीम ने बर्खास्त सिपाही को जेल में दाखिल करा दिया। कस्टडी रिमांड के दौरान टीम को कौन-कौन से सुराग हाथ लगे यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed