फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   social media

एडीएम व एएसपी करेंगे वायरल पोस्ट की जांच

Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
social media
महोबा। सहायक सूचना अधिकारी सतीश कुमार यादव द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी किए जाने की जांच शुरू हो गई है। डीएम ने अपलोड पोस्ट की जांच के लिए एडीएम व एएसपी के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौपेंगी।
विज्ञापन

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के दौरान मंगलवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हुई थी। यह पोस्ट सहायक सूचना अधिकारी की फेसबुक आईडी पर अपलोड थी। अभद्र टिप्पणी पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से शिकायत की थी। जिलाधिकारी मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने बताया की वायरल पोस्ट की जांच अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा व एएसपी आरके गौतम को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed