{"_id":"866628fdff8c1b635a25d3acd3b94b78","slug":"so-far-resembled-somewhere-waste-water-incident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पानी की बर्बादी तो कहीं मची मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पानी की बर्बादी तो कहीं मची मारामारी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में पानी को लेकर हायतौबा मची है। जिसके बाद भी जल निगम के
विज्ञापन
अधिकारी संजीदा नहीं हैं। हालत यह है कि जहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरस
रहे हैं। वहीं जल निगम की उदासीनता के चलते पाइप लाइन टूटने से हजारों
एमएलडी पानी बर्बाद हो रहा है। जबकि ग्राम मुढ़ारी में एक माह से पेयजल
आपूर्ति ठप है। जिससे पानी को लेकर हायतैाबा मची हुई है।
मालूम हो कि जलनिगम द्वारा बिछाई गई घटिया पाइप लाइन आए दिन टूट जाती है। जिससे नागरिकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलनिगम पेयजल आपूर्ति के प्रति गंभीर नहीं है। यही वजह है कि श्रीनगर और शहर में बनाए सीडब्ल्यू आर और ओवर हैड टैंक नहीं भर पार रहे हैं। जिससे शहर में पिछले एक सप्ताह से ऊंचाई के इलाकाें में पानी नहीं पहु़ंच पा रहा है। कमोवेश यही स्थिति ग्रामीण अंचलाें की है। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड जैतपुर के ग्राम मुढ़ारी में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे मजबूरन लोगों को गर्मी के दिनों में गांव के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। जबकि गांवों में करीब 200 से ज्यादा कनेक्शन हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता एसपी चौहान का कहना है कि बिजली न आने के कारण टैंक नहीं भर पा रहे हैं। इसी तरह कसबा पनवाड़ी में जल स्तर तेजी से घटने के कारण पानी की समस्या पैदा हो गई है। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कबरई बांध का पानी तेजी से घटने के कारण कस्बे में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।