फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sixteen senaniyon ko di gai thi fansi in mahoba

महोबाः सोलह क्रांतिकारियों को इमली के पेड़ पर दी गई थी फांसी

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
sixteen senaniyon ko di gai thi fansi in mahoba
उपेक्षित पड़ा हवेली दरवाजा शहीद मेला स्थल - फोटो : MAHOBA
महोबा। शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। किसी शायर की यह पंक्तियां अब बेगानी सी लगने लगी है। शहर में स्थित हवेली दरवाजा मैदान सालों पुरानी स्वाधीनता आंदोलन की यादों को संजोए है।
विज्ञापन

प्रथम स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने वाले 16 क्रांतिकारियों को मैदान पर लगे इमली के पेड़ों पर फांसी पर लटका दिया गया था। क्रांतिकारियों की शहादत को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जिले के लोग भी भूल गए। उनकी याद में आज तक कोई स्मारक भी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी शासन के खिलाफ बगावत करने वाले कस्बा ज्योराहा के कल्लू व लाखन समेत 16 क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने हवेली दरवाजा प्रांगण में इमली के पेड़ों पर सूली में चढ़ा दिया था। क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इन क्रांतिकारियों के स्मारक के निर्माण के लिए स्वतंत्रता सेनानी स्व. उमादत्त शुक्ला ने भी पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1996 में तत्कालीन जिलाधिकारी उमेश सिन्हा ने हवेली दरवाजा मैदान पर शहीद स्मारक बनाए जाने का निर्णय लिया था। भूमि के स्वामित्व को लेकर लंबरदारों ने हवेली दरवाजा मैदान को अपनी जमीन बताते हुए न्यायालय का सहारा लिया था। इसके चलते स्मारक का निर्माण नहीं हो सका।

वर्ष 2019 में पालिका प्रशासन ने उस जगह को नगर पालिका की जमीन बताते हुए स्मारक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया कराई। नगर पालिका ने 32 लाखरुपये का एस्टीमेट तैयार कर बाकायदा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी करा ली। इसके विरोध में जमीन पर दावा करने वाले नईम लंबरदार ने न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया। इससे अधिकारियों और करीब एक साल तक अनशन पर डटे रहे तारा पाटकार की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed