{"_id":"dcec20b8fbe149c26bc2958f822ea9ac","slug":"six-injured-in-separate-incidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में छह घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 16 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो
विज्ञापन
गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कबरई
के ग्राम मकरबई निवासी करन (22) पुत्र लल्लू अपने साथी कमलेश (20) पुत्र
मुन्ना के साथ बाइक से मकरबई से महोबा आ रहा था।
रास्ते में कानपुर-सागर हाइवे पर कबरई के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों और ग्रामीणाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी घटना झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना महोबकंठ के सामने घटी। कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के कटारे का पुरवा निवासी नन्ही बाई (60) अपने नाती मानवेंद्र (10) व मोहन (35) के साथ बाइक से ग्राम दिदवारा से छतरपुर जा रही थी।
थाना महोबकंठ के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से क्रॉसिंग दौरान बाइक असंतुलित हो गई और आगे पैदल जा रही महोबकंठ निवासी सुंतिया (70) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जाकर गिर गई। सुुंतिया व बाइक सवार तीनाें लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।