फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sister-in-law after the election, landed

जेठानी के बाद देवरानी चुनाव में उतरीं

Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law after the election, landed
महोबा। सक्रिय राजनीति के सहारे जिले में विधायक बनी जेठानी के बाद देवरानी
विज्ञापन
भी उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ने लगी हैं। चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत के बाद देवरानी राखी राजपूत ने बैंदो जिला पंचायत सीट से मैदान में उतरकर जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर निशाना साधा है।

जिले में एक दशक से सक्रिय राजनीति के हिस्सा बने पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत की पत्नी के उर्मिला राजपूत के बाद उनकी अनुज बहू बैंदो सीट से जिला पंचायत सदस्य पद पर अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। उमा भारती के सांसद बनने से रिक्त हुई चरखारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने कप्तान सिंह राजपूत के जेल जाने के बाद हुए उपचुवान में कप्तान सिंह की पत्नी उर्मिला राजपूत ने चुनाव में परचम लहराया था। जहां से उर्मिला राजपूत विधायक चुनी गई।


चरखारी विधानसभा उपचुनाव 2014 में पूर्व ब्लाक प्रमुख राखी राजपूत ने चुनाव का संचालन कर क्षेत्र में अपनी अलग पकड़ बनाई थी। जिला पंचायत चुनाव में राखी राजपूत ने बैंदो सीट से सदस्य पद का प्रत्याशी बनकर गांव-गांव चल रहे सघन प्रचार अभियान के तौर तरीकों और अनूठे अंदाज में मतदाताओं को लुभा रहीं हैं। जनसंपर्क के दौरान मिल रहे अपार जन समर्थन से उत्साहित चरखारी विधायक की देवरानी दिन रात चुनावी कमान संभालकर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के साथ गांव-गांव में प्रचार अभियान में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed