फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shri and can not find time for iftar power

सहरी और इफ्तार के वक्त भी नहीं मिल रही बिजली

Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Shri and can not find time for iftar power
रमजानुल मुबारक के मौके पर भी लोगाें को बिजली नहीं मिल पा रही है। प्रमुख सचिव द्वारा सहरी और इफ्तार के समय बिजली कटौती न किए जाने के आदेश के बाद विभाग आदेश को ठेंगा दिखा रहा है। जिससे रोजेदारों को अंधेरे में सहरी और इफ्तार करना पड़  रहा है। बिजली न आने से इफ्तार के बाद रोजेदारों को गर्मी में नमाज अदा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रमुख सचिव आलोक रंजन ने मुकद्दस माह रमजान के मौके पर बिजली आपूर्ति सहरी और इफ्तार के वक्त दिए जाने के बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिससे रमजान माह में लोगों को बिजली अच्छी मिलने की उम्मीद जागी थी, लेकिन पहली सहरी रोजेदारों की अंधेरे में गुजरी। वहीं पहला इफ्तार भी लोगों को बिना बिजली के पंखों की हवा के बीच करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली न आने से रोजा रखने के लिए रात में दो बजे सहरी के लिए उठे लोगों को लालटेन और चिराग का सहारा लेना पड़ा। अंधेरे में लोग इधर से उधर भटकते रहे। वहीं सहरी का वक्त भी कम होने से  लोगों ने विशेष खान-पान भी नहीं बनाया। गौरतलब है कि चार दिन पहले मुख्य सचिव ने रमजान माह में सहरी और इफ्तार के वक्त बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए थे, जिसे बिजली विभाग के अधिकारियों ने दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed