फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Short circuit fire in shops, loss of 20 million

शार्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
महोबा
महोबा Updated Thu, 13 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in shops, loss of 20 million
दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे के बाजार में बुधवार की रात को दो दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का विकराल रूप देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया गया। इससे 20 लाख की हानि बताई जा रही है।
विज्ञापन



कस्बे में बस स्टैंड के पास मां वैष्णो हार्डवेयर के नाम से संतोष गुप्ता की दुकान है। इसके बगल में ही उसके दूसरे भाई अनिल कुमार गुप्ता की वैष्णो किराना स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार की रात नौ बजे दोनों भाई दुकान बंद करके घर चले गए। करीब 10 बजे रात में अचानक संतोष की दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर बाद अनिल की दुकान से भी आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान मालिकों को दी।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने लगी। उसके बाद दूसरी गाड़ी बुलाई गई। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने बताया कि आग की घटना से 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल ने निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी है और क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो भाइयों की एक साथ अग्निकांड भेंट चढ़ जाने से दोनों दुकानदारों का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दुकान में रखा लाखों का माल जलने से दुकानदारों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साथ दोनों दुकानें जल जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed