{"_id":"48bc7bdd53516b4db594fa1ce4ad5612","slug":"she-died-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बरा निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से मौत हो गई। युवती के परिजनों ने ससुरालीजनों पर बहू को कुएं में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाकर थानेे में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मध्यप्रदेश के थाना नौगांव के ग्राम झीझन निवासी नंदू ने अपनी बेटी रामादेवी की शादी 20 जून 2014 को थाना श्रीनगर के ग्राम बरा निवासी शंकरलाल के बेटे उदयभान के साथ हिंदू रीति रिवाज से की थी। पिता ने रामादेवी को शादी में हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन दहेज में सोने की जंजीर और मोटरसाइकिल की मांग की मांग कर रहे थे। पिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने से पर बेटी की हत्या कर कुएं में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि दहेज की मांग को लेकर बेटी को पहले भी प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने मृतका की सास, ससुर और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।