{"_id":"5fecbb368ebc3e3c4f42edca","slug":"season-has-changed-mahoba-news-knp6030801187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दीली हवाओं से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दीली हवाओं से बढ़ी ठंड, घरों में दुबके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बुधवार को सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान मौसम का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ठंड से बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पारा अभी और लुढ़केगा। ठंड में आगामी दिनों में और बढ़ोत्तरी होगी।
वर्ष 2020 अपनी की समाप्ति की ओर है। साल के गुजरते समय ठंडी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। हालांकि, पिछले चार-पांच दिनों से ठंड का असर कम देखने को मिल रहा था। दोपहर के समय आसमान साफ होने से धूप भी निकल रही थी। इससे लोग हल्ले-फुल्के गर्म कपड़ों में ही अपना बचाव कर रहे थे, लेकिन बुधवार मौसम ने एक बार फिर करवट ली और ठंड सितम ढाने लगी। उस दौरान 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। पिछले 24 घंटे में मौसम का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर गुजरने के बाद पारा लगातार लुढ़कता रहा।
मौसम के जानकारों का कहना है कि दिसंबर माह के आखिरी दिनों और जनवरी माह की शुरुआत में सर्दी अपने सबाब पर पहुुंचती है इसलिए इस बार भी ठंड का असर बढ़ा है। अभी तापमान और गिरेगा। ऐसे में ठंड जोर पकड़ेगी। उधर, ठंड से बचाव के लिए लोग अपने घरों में रूम हीटर और आग तापते रहे।