फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM tested arrangements before the arrival of the minister

मंत्री के आगमन से पहले एसडीएम ने परखी व्यवस्थाएं

Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
SDM tested arrangements before the arrival of the minister
श्रीनगर (महोबा)। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के आगमन से पहले एसडीएम और खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सिजहरी में मनरेगा के तहत खोदे जाने वाले तालाब का निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि तालाब के अलावा खेत तालाब योजना के लिए भी किसानों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

कबरई विकासखंड के ग्राम पंचायत सिजहरी में जिले के प्रभारी मंत्री जीएस धर्मेश का आगमन चार जून को प्रस्तावित है। वे चंदेल कालीन तालाब में मनरेगा के तहत खुदाई कार्य के लिए भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मो. अवेश एवं बीडीओ कबरई विनीत कुमार ने ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद पाठक एवं ग्राम प्रधान नरेश राजपूत के साथ चंदेल कालीन तालाब का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण काल में प्रभावित मनरेगा मजदूरों को तालाब की खुदाई कार्य में लगाया जाए, जिससे उन्हें काम मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांव में कम से कम 20 किसानों को उनके खेतों में खेत तालाब योजना के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed