फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM slaps boy, video gone viral

लॉकडाउन का पालन कराने निकले एसडीएम ने बाइक सवार लड़के को जड़ा कंटाप, वीडियो वायरल

Mon, 26 Apr 2021 01:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Apr 2021 01:59 AM IST
सार

एसडीएम सौरभ पांडेय समदनगर में पुलिस फोर्स के साथ वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी समदनगर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक आगे बढ़ा दी। इस पर भड़के एसडीएम ने बाइक रुकवाकर किशोर को दो थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन
SDM slaps boy, video gone viral
थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा में वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे एसडीएम सदर सौरभ पांडेय ने बाइक से गुजर रहे किशोर को थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, इसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बाइक सवार किशोर की पिटाई करते एसडीएम का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो शनिवार की शाम का बताया जा रहा है। इसमें एसडीएम सौरभ पांडेय समदनगर में पुलिस फोर्स के साथ वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी समदनगर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक आगे बढ़ा दी। इस पर भड़के एसडीएम ने बाइक रुकवाकर किशोर को दो थप्पड़ जड़ दिए।  किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम का कहना है कि बाइक सवार नाबालिग रोकने के बाद भी नहीं रुका और रफ्तार बढ़ा दी थी। दोनों को समझाया गया। उधर,  जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि किसी के साथ मारपीट करना गलत है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed