फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM angry on finding vehicles parked haphazardly in hospital premises

Mahoba News: अस्पताल परिसर में बेतरतीब वाहन खड़े मिलने पर एसडीएम नाराज

Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 06 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
SDM angry on finding vehicles parked haphazardly in hospital premises
चरखारी। मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने और अस्पतालों में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए नामित किए गए अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने सीएचसी चरखारी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों व स्टाफ के लिए आरक्षित कार पार्किंग में बाहरी वाहनों के रखे होने पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण में एसडीएम ने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और रिकॉर्ड व्यवस्था को बारीकी से देखा। मेटरनिटी विंग के निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद राजपूत से गर्भवती महिलाओं व प्रसव की जानकारी ली। इसके साथ ही ओपीडी, फार्मेसी और आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। अस्पताल में साफ-सफाई बेहतर मिली। उन्होंने परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित कराया। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed