{"_id":"681903530bbdfe277401ad44","slug":"screams-came-out-with-a-loud-voice-and-all-three-stopped-breathing-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114206-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तेज आवाज के साथ निकलीं चीखें और थम गईं तीनों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तेज आवाज के साथ निकलीं चीखें और थम गईं तीनों की सांसें
Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 05 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई के पास ट्रक की टक्कर से किशोर समेत तीन लोगों की एक साथ मौत की घटना जिसने भी देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। तीनों शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। टक्कर लगने से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद मृतकों के साथी हीरो कुशवाहा ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज के साथ चीखें निकलीं। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तब तक तीनों साथियों की सांसें थम गई थीं।
कस्बा कबरई के राजीव नगर निवासी प्रमोद के साथ उसके तीन साथी शादी समारोह में खाना बनाने गए थे। लौटते समय एक युवक को लघुशंका लगने पर तीनों सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान हादसा हो गया। हीरो कुशवाहा ने बताया कि वह सड़क से दस मीटर की दूरी पर लघुशंका कर रहा था जबकि प्रमोद, भारत व जीतू सड़क किनारे बाइक के पास खड़े थे। तभी बाइक में टक्कर लगने की तेज आवाज आई। पीछे मुड़कर देखने पर साथियों की चीखें सुनाई दीं। वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तब उसने घटना की सूचना मृतकोंं के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों के परिजनों ने ट्रक चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एक घंटे तक सड़क से शव नहीं उठने दिए। बाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शवोंं को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।