{"_id":"62868a0407912275997052ec","slug":"school-teacher-video-mahoba-news-knp6977333156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया से पैर दबवाते प्रधानाध्यापिका का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया से पैर दबवाते प्रधानाध्यापिका का वीडियो वायरल
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय दिदवारा में रसोइया से पैर दबवाती प्रधानाध्यापिका।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय दिदवारा की प्रधानाध्यापिका का रसोइये से पैर दबवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानाध्यापिका स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। इससे माना जा रहा है कि यह वीडियो ठंड के मौसम का है। प्रभारी बीएसए ने बीईओ पनवाड़ी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
प्राथमिक विद्यालय दिदवारा की प्रधानाध्यापिका का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानाध्यापिका विद्यालय के अंदर कुर्सी पर बैठी हैं और रसोइया जमीन पर बैठकर उनके पैर दवा रही है। इस मामले को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी बीएसए गौरव शुक्ला ने बीईओ शैलेष कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
उधर, प्रधानाध्यापिका माया रावत का कहना है कि यह वीडियो फरवरी 2022 का है। वह भवन हैंडओवर करने गईं थीं, उसी दौरान बाथरूम में पैर फिसलने से चोट आ गई थी। रसोइया से चोट का मरहम लगवाया था। प्रभारी बीएसए का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।