फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   school,teacher,video

रसोइया से पैर दबवाते प्रधानाध्यापिका का वीडियो वायरल

Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
school,teacher,video
प्राथमिक विद्यालय दिदवारा में रसोइया से पैर दबवाती प्रधानाध्यापिका। - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय दिदवारा की प्रधानाध्यापिका का रसोइये से पैर दबवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानाध्यापिका स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। इससे माना जा रहा है कि यह वीडियो ठंड के मौसम का है। प्रभारी बीएसए ने बीईओ पनवाड़ी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दिदवारा की प्रधानाध्यापिका का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रधानाध्यापिका विद्यालय के अंदर कुर्सी पर बैठी हैं और रसोइया जमीन पर बैठकर उनके पैर दवा रही है। इस मामले को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। प्रभारी बीएसए गौरव शुक्ला ने बीईओ शैलेष कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, प्रधानाध्यापिका माया रावत का कहना है कि यह वीडियो फरवरी 2022 का है। वह भवन हैंडओवर करने गईं थीं, उसी दौरान बाथरूम में पैर फिसलने से चोट आ गई थी। रसोइया से चोट का मरहम लगवाया था। प्रभारी बीएसए का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed