{"_id":"61438c688ebc3eb3bc3e8ca7","slug":"school-principal-prize-collage-ggic-mahoba-news-knp65260410","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहानी लेखन में कामता और निबंध में शिवम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहानी लेखन में कामता और निबंध में शिवम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय निबंध लेखन व कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कहानी लेखन में कामता प्रसाद और निबंध लेखन में शिवम ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में जीजीआईसी, जीआईसी, आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलबई समेत छह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। आजादी का महत्व विषय पर आयोजित कहानी लेखन में कामता प्रसाद ने बाजी मारी जबकि यशस्वी को दूसरा और अमन आर्या को तीसरा स्थान मिला। ‘स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है मैं इसे लेकर रहूंगा’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें नौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शिवम को पहला, भूमिका को दूसरा व नेहा को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका वीर बहादुर सिंह, नीतू वर्मा, रामप्यारी, नत्थू प्रसाद, रामकृपाल व रश्मि श्रीवास्तव ने निभाई। कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति देकर पुरस्कृत किया।