{"_id":"5fbd4afc8ebc3e9b7b6a7f4a","slug":"school-mahoba-news-knp5960978151","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में पांच कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में पांच कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन रोका
विज्ञापन
निरीक्षण में अभिलेख चेक करते डीएम सत्येंद्र कुमार
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शासन के निर्देश के बाद भी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में समय से न पहुंचने और दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही की शिकायतों को डीएम ने संज्ञान में लिया। उन्होंने मंगलवार को कलक्ट्रेट में संचालित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें पांच कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने सुबह 10 बजे संयुक्त कार्यालय, राहत कार्यालय, संग्रह अनुभाग, पूर्ति, विपणन, चकबंदी, राजस्व, खनन, श्रम, नजारत, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूलेख और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त कार्यालय में धनेश कुमार व देवेंद्र राजपूत और चकबंदी कार्यालय में अयोध्या प्रसाद, इमरान खान व राधा सिंह अनुपस्थिति पाए गए। तब एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने राजस्व अभिलेखागार में दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही पाए जाने पर अभिलेखपाल सुनील कुमार को फटकार लगाई। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने भूलेख कार्यालय में गुटखे, पान मसाले आदि की गंदगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को सख्त चेतावनी देते हुए पुनरावृत्ति करने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।