{"_id":"68c46a9cb01bc3735e0be734","slug":"satyam-vansh-and-vansh-selected-in-zonal-badminton-team-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-117936-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सत्यम, वंश और वंशज मंडलीय बैडमिंटन टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सत्यम, वंश और वंशज मंडलीय बैडमिंटन टीम में चयनित
Sat, 13 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 07 परिचय-सत्यम यादव। स्रोत: विभाग
महोबा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय चित्रकूट में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग की मंडलस्तरीय बैडमिंटन में जिले के पांच खिलाड़ियों ने चयन ट्राॅयल में हिस्सा लिया। जिसमें से तीन खिलाड़ियों का चयन मंडलीय टीम में किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि चित्रकूट में आयोजित चयन ट्रायल में जिले के सत्यम यादव, वंश सिंधी और वंशज बुधौलिया का चयन मंडलीय सब जूनियर बैडमिंटन टीम के लिए किया गया है। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जनपद अलीगढ़ में 20 से 22 सितंबर तक आयोजित होगी। यह खिलाड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन प्रशिक्षक कुनाल पाटकार की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे है। उधर, डीएम गजल भारद्वाज, सीडीओ बलराम कुमार व एडीएम कुंवर पंकज ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।