फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Satsang snapped in uttarkashi Saints

सत्संग में बोले उत्तरकाशी के संत

Mon, 29 Jun 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Mon, 29 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Satsang snapped in uttarkashi Saints

बालविदुषी डॉ. रंजना ने कहा कि इस देश में संत नहीं होते हो भारतीय संस्कृति का पतन हो चुका होता और हमारा देश पाश्चात्य संस्कृति के अधीन हो चुका होता। संत ही देश की अमूल्य धरोहर हैं, जो देश को एकरूपता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

विज्ञापन


अखंड परमधाम आश्रम उत्तरकाशी से आईं बाल विदुषी रंजना आजाद नगर स्थित सपा नेता शीतल यादव के आवास पर आयोजित संत समागम सत्संग में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि यदि इस देश में साधु संत नहीं होते तो हमारा देश कभी प्रगति का पथ नहीं पकड़ पाता।
विज्ञापन


साधु संत संन्यासी किसी भी वर्ग धर्म का हो वह अपने भक्तों श्रद्धालुओं और समाज को सदैव आगे बढ़ते देखना चाहता है और उनका प्रेरणा स्रोत बन जाता है।  हमारा धर्म किसी दूसरे धर्म, संस्कृति पर प्र्रहार करने, आलोचना करने की अनुमति नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत सदा ही सर्व धर्म भाव के साथ समाज को नया आयाम देने का सदैव प्रयास करते हैं। सप्त सरोवर आश्रम हरिद्वार से आए संत स्वामी विश्वात्मानंद गिरि ने कहा कि जब जब समाज के ऊपर विपदा आई है साधु संतों ने अपने तपोबल से उसकी रक्षा की है।


आज भी बहुत से ज्ञानी संत महात्मा है जो देश में अखंडता एकता भाईचारा का संदेश लेकर पूरे देश को एकसूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

हमें बढ़ते प्रतिस्पर्धा के दौर में साधु संतों से कभी प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए। हमारा काम धर्म के सद्मार्ग पर चलकर समाज को विकास का रास्ता दिखाना होता है। सत्संग के दौरान पूर्व सभासद ठाकुरदीन, मुकेश यादव, दिलीप तिवारी, गोपालदत्त पांडेय, कंधी सेठ, कल्याण सिंह, देवेंद्र गुप्ता, सूरज गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed