{"_id":"61aa65d8556b420cfa163fb0","slug":"sarita-in-the-spoon-race-and-sarfaraz-was-the-winner-in-the-shot-put-mahoba-news-knp6675401118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्मच दौड़ में सरिता और गोला फेंक में सरफराज रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्मच दौड़ में सरिता और गोला फेंक में सरफराज रहे विजेता
विज्ञापन
महोबा। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के बिच्छू पहाड़िया कांशीराम कॉलोनी स्थित मल्टी स्टोरी विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चम्मच दौड़ में सरिता और गोला फेंक में सरफराज विजेता रहे।
बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रमजान और बालिका वर्ग में दीक्षा सेन ने बाजी मारी। सुलेख प्रतियोगिता में शबनम, कुर्सी दौड़ में प्रदीप विजेता रहे। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग,बीएसए सूर्यभान, जिला समंवयक समेकित शिक्षा शशांक सचान, सुशील त्रिपाठी, भूपेंद्र राजपूत,आदित्यमणि शर्मा समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना , एसडीएम जितेंद्र सिंह ने कानून की जानकारी दी। इस मौके पर जिला बचत अधिकारी सीएल साहू, पालिका चेयरमैन दिलाशा तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, कृष्ण बिहारी दीक्षित, संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद खरे आदि मौजूद रहे।