फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sarita from Rajasthan defeated Sanjay from Hamirpur in the wrestling match.

Mahoba News: दंगल में राजस्थान की सरिता ने हमीरपुर के संजय को दी पटकनी

Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sarita from Rajasthan defeated Sanjay from Hamirpur in the wrestling match.
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत ननौरा में चल रहे मेले के तीसरे दिन शनिवार को दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया। दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। महिला और पुरुष पहलवान के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। राजस्थान की सरिता ने हमीरपुर के संजय वर्मा को पटकनी देकर कुश्ती जीती।
विज्ञापन

दंगल में श्रीनगर के सचिन ने उरवारा के तीरथ को हराकर कुश्ती जीती। हरियाणा के विवेक ने लखनऊ के सोहित को पटखनी दी। उत्तराखंड के राणा को अयोध्या के बाबा लक्ष्मणदास ने हराया। फिरोजाबाद के लवकुश ने उत्तराखंड के राजू को चित किया। मथुरा की सीमा को उन्नाव के विपिन ने हराकर खूब तालियां बटोरीं। हरिद्वार के स्टीलबॉडी पहलवान को उत्तराखंड के भूपेंद्र राजा ने हराया। उत्तराखंड के लवकुश को श्रीनगर के रसूल ने पटखनी दी। ग्वालियर के राजू को कानपुर की मुस्कान ने हराया तो वहीं कानपुर की पहलवान खुशी और राजस्थान की पहलवान सरिता के बीच हुए कड़े मुकाबले में सरिता ने जीत दर्ज की। दो कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। आयोजक अंकित पटेल ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed