फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sanitary center will be established in each gram panchayat

प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित होंगें सेनेटरी केंद्र

Thu, 18 Jun 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 18 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sanitary center will be established in each gram panchayat
जनपद महोबा की भांति प्रदेश के 17 अन्य जिलों में लो कास्ट सेनेटरी उत्पादन केंद्र संचालित किए जाएंगे, ताकि लो कास्ट में स्वच्छता अभियान को गांव गांव में गति दी जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव रिग्जियान सैंफिल ने महोबा के सेनेटरी उत्पादन केंद्र को रोल माडल के रूप में अपनाने के निर्देश दिए। प्रदेश भर से आए पंचायत उद्योग प्रबंधकों की गुरुवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में  उन्होंने बताया कि महोबा के श्रीनगर पंचायत उद्योग केंद्र द्वारा निर्मित कराई जा रही लो कास्ट सुबह ब्रांड नैपकिन ने गांव गांव में अच्छी जगह बना ली है। अब प्रदेश के 17 जिलों में श्रीनगर की भांति सुबह सेनेटरी नैपकिन का उत्पादन कराया जाएगा। ताकि मांग पूरी की जा सके और कम कीमत में महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकताओं में यह उद्योग बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री इसे अधिक से अधिक गांवों मे उत्पादित करने के लिए कृत संकल्पित हैं। श्रीनगर पंचायत उद्योग केंद्र के प्रभारी अनिल सिंह सेंगर ने टायलेट क्लीनर, हैंडवाश, फ्लोर क्लीनर, फिनाइल सहित अन्य सभी प्रकार के सेनेटरी नैपकिन के बारे में विस्तार से बताया और इस उद्योग की बारीकियों से प्रदेश के पंचायत केंद्र प्रभारियों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप निदेशक पंचायती राज उदयवीर सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में 18 मंडलों के  एक एक पंचायत उद्योग केंद्र में 3 जुलाई 2015 तक सेनेटरी उत्पादन केंद्रों का शिलान्यास करने और 20 जुलाई तक इन्हें  खोलने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डिप्टी निदेशक पंचायत एसएन सिंह सहित प्रदेश भर के पंचायत केंद्र प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed