{"_id":"61672721e762022ae0155434","slug":"sangeeta-in-the-race-and-pradeep-won-the-shot-mahoba-news-knp6581546125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में संगीता व गोला फेंक में प्रदीप ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में संगीता व गोला फेंक में प्रदीप ने मारी बाजी
विज्ञापन
महोबा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ में संगीता और गोला फेंक में प्रदीप ने बाजी मारी।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जैतपुर ब्लॉक की संगीता अव्वल रहीं, जबकि कबरई ब्लॉक की प्रियंका को दूसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ में संजना को पहला और पिंकी का दूसरा स्थान मिला। 1600 मीटर दौड़ में संजना पहले व लक्ष्मी दूसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में ऋचा तो तवा फेंक में ज्योति अव्वल रहीं।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कबरई ब्लॉक के मनीष विजेता रहे, जबकि रविंद्र कुमार को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में अजेंद्र व अनुज क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सतीश ने बाजी मारी, जबकि संगीत कुमार को दूसरा स्थान मिला। गोला फेंक में प्रदीप पहले और योगेंद्र सिंह दूूसरे स्थान पर रहें। बालक वर्ग की कबड्डी में चरखारी ब्लॉक और बालिका वर्ग में पनवाड़ी ब्लॉक विजेता रहा। वॉलीबाल में कबरई ब्लॉक की टीम ने बाजी मारी।