{"_id":"60e1e5b08ebc3e726369da43","slug":"samasya-abvp-mahoba-news-mahoba-news-knp6381280173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने समस्याओं को लेकर छात्रों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने समस्याओं को लेकर छात्रों से किया संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के तत्वावधान में चले रहे छात्र संवाद अभियान के चौथे दिन छात्रों की समस्याएं उठाई गईं।
कस्बा चरखारी में नगर मंत्री पवन कुशवाहा ने छात्रों व अभिभावकों से शिक्षा और कोरोना की स्थिति को जाना। छात्र संवाद अभियान के तहत छात्रों से फोन के माध्यम से और घर-घर जाकर संपर्क किया जा रहा है।
इस अभियान में जिले से लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता लगे हैं। सह संयोजक इंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा। छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, अनिल प्रजापति, अंजना, रश्मि, सविता कुशवाहा आदि मौजूद रहे। (संवाद)