फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   samajavadi pension ke liye mahilaon ka jaam

समाजवादी पेंशन के लिए महिलाओं का जाम

Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 07 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
samajavadi  pension  ke liye mahilaon ka jaam
समाजवादी पेंशन के लिए शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाए महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पेंशन के लिए सपा नेताओं ने एक दिन कैंप लगाकर आवेदन फार्म जमा कराए थे। इसके बाद सपा नेता रोज कैंप लगाने के वादे को भूल गए। पेंशन फार्म भरने के लिए दो दिन से कैंप न लगने से नाराज महिलाओं का गुरुवार को गुस्सा फूट गया। 
विज्ञापन


इन्होंने शहर के मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाआें ने सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। इससे करीब आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


जिले को 22 हजार समाजवादी पेंशनरों का नया लक्ष्य मिला है। सपा नेताओं ने वाहवाही के लिए पांच अप्रैल को शहर के नेहरू इंटर कालेज के पास आवेदन फार्म भरवाने के लिए कैंप लगाया था। पहले दिन बड़ी संख्या में आवेदन भरवाए गए थे। सपा नेताओं ने शहर में अलग अलग जगहों पर कैंप लगाने का प्रचार किया था। अगले दिन कैंप नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोग निराश होक र लौट गए। गुरुवार को भी महिलाएं कैंप की तलाश में नेहरू इंटर कालेज के पास पहुंचीं। कैंप न लगा देखकर इनका गुस्सा फूट पड़ा। इन्होंने कालेज के पास शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।


जाम लगाने में शामिल रामदेवी, मुन्नी, शीला, देवकी, कुंवर, विमला, प्रकाशरानी आदि का कहना था कि वह भीषण गर्मी व धूप में दो दिन से आवेदन फार्म भरने के लिए भटक रही हैं। सपा नेताओं ने रोज कैंप लगाकर फार्म भरवाने की बात कही थी। दो दिन से कैंप नहीं लग रहा है। जाम की सूचना पर एसएसआई केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed