फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   salary of negligent workers will stop

जल निगम के लापरवाह कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश

Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
salary of negligent workers will stop
कुलपहाड़ (महोबा)। चित्रकूट धाम मंडल बांदा के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह के संभावित दौरे को लेकर मंगलवार को सीडीओ डॉ. हरिचरण सिंह व एसडीएम कुलपहाड़ पीयूष जायसवाल ने ग्राम पंचायत मुढ़ारी का निरीक्षण किया। गांव में पेयजल समस्या होने पर सीडीओ ने जल निगम के लापरवाह कर्मचारियों का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ व एसडीएम ने पंचायत सचिवालय में प्रधान पूरनलाल रैक्वार, सचिव चंद्रभान वर्मा व लेखपाल बृजेंद्र पाल की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। पंचायत में नियुक्त किसान सहायक कालका प्रसाद के हमेशा अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। रोस्टर के अनुसार बीट सिपाही भी अनुपस्थित मिला। जिस पर एसडीएम ने सीओ उमेशचंद्र को फोन पर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की बात कही। आवास, पेंशन व शौचालय की पात्रता सूची में गड़बड़ी और पात्र महिलाओं को लाभ न मिलने पर सचिव को फटकार लगाते हुए शासन के कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed