{"_id":"95d51f7e60486f90b179e312ccfbb8c3","slug":"sahab-singh-got-first-position-in-long-jump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी कूद में साहब सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी कूद में साहब सिंह ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,महोबा।
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई के ग्राम गहरा में रूरल एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लंबी कूद में साहब सिंह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरी सिंह वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से ज्यादा गांवाें के प्रतिभागियाें ने भाग लिया।
विज्ञापन
इसमें लंबी कूद के फाइनल मुकाबले में परसहा के साहब सिंह ने 16.3 फुट कूदकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मुढ़ारी के मुकेश ने दूसरा और परसहा गांव के नरेंद्र सिंह ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
इसी तरह भाला फेंक में गहरा के अभिषेक ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर हीट रेस में मुढ़ारी के मुकेश अव्वल रहे। जबकि दो किलोमीटर हीट रेस में परसहा के नरेंद्र ने सबसे तेज दौड़कर बाजी मारी।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर करना चाहिए। मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।