फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   RPS Warriors and HK Riders won the matches

Mahoba News: आरपीएस वारियर्स व एचके राइडर्स ने जीते मुकाबले

Sun, 04 Jan 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 04 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
RPS Warriors and HK Riders won the matches
फोटो 04 एमएएचपी 11 परिचय-मैन ऑफ द मैच रहे पुष्पराज को प्रतीकात्मक चेक देते व्यापारी नेता भागीरथ
महोबा। शहर में वीरभूमि महोबा क्रिकेट लीग की रविवार से शुरूआत हो गई। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में आरपीएस वारियर्स और एचके राइडर्स ने अपने-अपने मैच जीते। टूर्नामेंट का फाइनल 11 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के राठ रोड स्थित मां माया क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एडीएम स्पोर्ट्स व आरपीएस वारियर्स के बीच खेला गया। आरपीएस वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी एडीएम स्पोर्ट्स के खिलाड़ी हरीश पचौरी के 60 गेंदों पर 71 रनों की बदौलत टीम ने नौ विकेट खोकर 163 रन बनाए। आरपीएस वारियर्स की ओर से मयंक ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएस वारियर्स की टीम की शुरूआत अच्छी रही। बल्लेबाज पवन राजपूत ने 60 गेंदों में 101 रन बनाए। पवन की तूफानी पारी की मदद से 19वें ओवर में केवल चार विकेट खोकर ही आरपीएस वारियर्स ने यह मैच अपने नाम कर लिया। एडीएम स्पोर्ट्स की ओर से आयुष ने चार विकेट लिए। अच्छी बल्लेबाजी करने पर पवन राजपूत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एनआरजे सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन बनाए। अवनीश ने सबसे अधिक 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचके राइडर्स की टीम के बल्लेबाज सौरभ ने 30 और पुष्पराज ने 38 रनों की सधी हुई पारी खेली। टीम ने छह विकेट खोकर 18वें ओवर में मुकाबला जीत लिया। एचके राइडर्स के खिलाड़ी पुष्पराज को 38 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed