फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rough house collapses, family survives narrowly

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, परिजन बाल-बाल बचे

Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rough house collapses, family survives narrowly
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा में बारिश से गुरुवार की रात को एक कच्चा मकान ढह गया। कमरे में सो रहे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। मलबे की चपेट में आने से अमन (7) पुत्र रफीक मामूली रूप से घायल हो गया, जबकि परिवार के अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मोहल्ला काजीपुरा निवासी रफीक मोहम्मद कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता था। गुरुवार की रात को हुई बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से अचानक उसका मकान गिर गया। घटना के समय घर पर नहीं था, जबकि उसका बेटा पलंग पर मां के साथ सो रहा था। मलबे की चपेट में आने से पंखा, कूलर व अन्य गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया। पड़ोसियों ने अमन 7 पुत्र रफीक को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी छुट्टी हो गई, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। इकलौता कच्चा मकान भी गिर जाने से रफीक के सामने आशियाने की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed