फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rojgar

महोबाः अबला को सबल बना रहा कहकशा का ककहरा

Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
rojgar
कहकशा जलाल। - फोटो : MAHOBA
महोबा। आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाने वाली कहकशा जलाल की मुहिम रंग ला रही है। वर्ष 2016 में तीन छात्राओं के समूह से शुरू किए गए मुफ्त सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण से अब तक 300 महिलाओं को हुनरमंद बना चुकी हैं। 30 युवतियां व महिलाएं मुफ्त में प्रशिक्षण लेने के बाद स्वयं का कारोबार कर रही हैं।
विज्ञापन

लवकुशनगर तिराहा निवासी कहकशा जलाल किराये के मकान में रहती हैं। सिलाई-कढ़ाई के साथ ब्यूटी पार्लर, मेंहदी व लिफाफे का हुनर सीख कहकशा ने वर्ष 2016 में मुफ्त प्रशिक्षण देना शुरू किया। आर्थिक रूप से कमजोर व फीस अदा करने में अक्षम महिलाओं व युवतियों को सिलाई-कढ़ाई सिखाई। वर्तमान में 20 महिलाएं सिलाई-कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण ले रही हैं। कहकशा बताती हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर व बेसहारा महिलाएं प्रशिक्षण लेकर खुद का कारोबार शुरू करती हैं तो उन्हें खुशी मिलती है। वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे प्रशिक्षण देतीं हैं। शेष समय में वह स्वयं कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। इससे खर्च निकल आता है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में कहकशा जलाल एक स्वयंसेवी संस्था में काम करती थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ब्लॉक जैतपुर के ठठेवरा निवासी विनीता से हुई। आर्थिक रूप से परेशान विनीता आत्महत्या करने खेतों की ओर जा रही थी। महिला का दर्द सुनकर कहकशा ने ढांढस बंधाया और सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वयं का कारोबार करने को प्रेरित किया। तब से कहकशा ने स्वयंसेवी संस्था से काम छोड़कर स्वयं समाजसेवा व महिलाओं को हुनरमंद बनाने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त सिलाई-कढ़ाई व प्रशिक्षण लेने के बाद कई महिलाओं ने घर पर ही खुद का कारोबार शुरू कर दिया है। वर्तमान में किरन, वर्षा, विनीता, अंजू, रजनी, शिल्पी, पाना, सपना, अफसाना, कशिश, काजल, रानी समेत 30 महिलाएं सिलाई कढ़ाई व ब्यूटी पॉर्लर सेंटर चला रहीं हैं। जिससे उन्हें प्रतिदिन 300 से 500 रुपये की आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed