फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways buses will run from Charkhari to Jhansi and Chitrakoot

चरखारी से दौड़ेंगी झांसी और चित्रकूट के लिए रोडवेज बसें

Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run from Charkhari to Jhansi and Chitrakoot
चरखारी (महोबा)। अब चरखारी के बाशिंदों को झांसी और चित्रकूट के लिए कस्बे से बस सेवा मिलेगी। शासन ने झांसी महोबा डिपो की दो बसें रोडवेज सब डिपो चरखारी को दे दी हैं। इन बसों को हरी झंडी दिखाकर पूर्व सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष ने झांसी और चित्रकूट के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

चरखारी से झांसी के लिए सुबह सात बजे प्रतिदिन बस चलेगी, जो 11 बजे झांसी पहुंचेगी। झांसी से 12 बजे चलकर शाम को पुन: चार बजे चरखारी आएगी। दूसरी बस सुबह 07.30 बजे चरखारी से चित्रकूट के लिए रवाना होगी। चरखारी सब डिपो को दो नई बस मिलने से यहां के लोगों को राहत मिलेगी। भाजपा के पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि टूरिज्म सेंटर होने जा रहा है। यहां से अभी और बसों का संचालन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पूर्व में एक रोडवेज बस उरई के लिए चलाई गई थी, जो अभी भी दौड़ रही है। एआरएम महोबा एके जैन ने बताया कि दोनों बसों का समय निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही चालक परिचालक को समय बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब चरखारी व चरखारी क्षेत्र के लोगों को सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन मूलचंद्र अनुरागी, अमित शर्मा, विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, योगेश मिश्रा, युवराज सेंगर, रफत हुसैन, आकिल रजा, रिजवान अहमद के अलावा बस चालक रशीद मोहम्मद व अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed