फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roadways bus hit the bike rider and crushed him, death

Mahoba Accident: रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचला, दर्दनाक मौत

Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit the bike rider and crushed him, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर-सागर हाईवे पर करबई मोड़ के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात के अकरु गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (37) अपने साथियों के साथ मध्यप्रदेश के लवकुशनगर में किराये का मकान लेकर रहता था। वह बाइक से गांव-गांव फेरी लगाकर साड़ी बेंचने का काम करता था। रविवार की सुबह शैलेंद्र बाइक से साड़ी बेंचने कस्बा कबरई की ओर जा रहा था। हाईवे पर मकरबई मोड़ के पास रोडवेज बस चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। उछलकर दूर गिरे युवक को बस चालक कुचलता हुआ निकल गया। जिससे शैलेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना के सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। आरोपी चालक और वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed