{"_id":"63937707ca67e25cfb3c3e7d","slug":"roadvej-baso-me-digital-payment-suvidha-suru-mahoba-news-knp732636057","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रोडवेज बसों में टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रोडवेज बसों में टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट सुविधा शुरू
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बसों में यात्री टिकट के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। यात्रियों को अब टिकट के लिए नकद रुपये नहीं देने पड़ेंगे और न ही परिचालक को छुट्टा रुपये देने के लिए टिकट के पीछे शेष रुपये लिखने होंगे। सुविधा शुरू होते ही महोबा डिपो से 12 यात्रियों ने डिजिटल पेमेंट से टिकट लिया।
महोबा डिपो की विभिन्न रूटों पर 118 बसें संचालित हैं। अभी तक यात्रियों को रोडवेज बसों में नकद रुपये देकर टिकट लेना पड़ता था। छुट्टा रुपये न होने पर परिचालक टिकट के पीछे ही शेष रुपये लिख देता था। अक्सर यात्री रुपये लेना भूल जाते थे।
महोबा डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग की सुविधा शुरू हो गई है। बसों में एंड्रायड आधारित आधुनिक टिकटिंग मशीनें परिचालकों को उपलब्ध कराईं गईं हैं।
विज्ञापन
इन टिकटिंग मशीनों में यूपीआई विकल्प उपलब्ध है। जिसका प्रयोग करने पर टिकटिंग मशीन स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देता है। यात्री मोबाइल के माध्यम से कोड स्कैन कर भुगतान कर सकत हैं।