फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Roads submerged due to heavy rain

Mahoba News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न

Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to heavy rain
महोबा। एक सप्ताह से झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मंगलवार को कुछ राहत मिली। वहीं, जगह-जगह जलभराव और आधे शहर की बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से शहर के शुक्रवारी बाजार, इंडियन बैंक, रोडवेज बस स्टैंड, परमानंद तिराहा, ऊदल चौक, काजीपुरा, खोवा मंडी समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सड़क किनारे स्थित घरों व दुकानों में पानी घुसने से हजारों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार प्रीतम, दिनेश, हलकुट्टा, सुमित आदि ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से नालों की सफाई सही तरीके से न कराए जाने से जलभराव हो रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में सड़क किनारे लगा पेड़ टूटने और कई स्थानों पर लाइन फाल्ट होने से सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही। आल्हा चौक, गांधीनगर, ऊदल चौक, जारीगंज, शेखनपुरा, बंधान वार्ड आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहीं। वहीं पठा फीडर से जुड़े आधे शहर में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed