{"_id":"69a1df8b325095808f0a53d4","slug":"riot-drill-practiced-in-police-lines-details-explained-mahoba-news-c-225-1-mah1002-122915-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिस लाइन में बलवा डि्रल का अभ्यास, बताई गई बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिस लाइन में बलवा डि्रल का अभ्यास, बताई गई बारीकियां
Fri, 27 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 08 परिचय-बलवा डि्रल का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
महोबा। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह परेड के बाद पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों को बलवा डि्रल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान दो टीमों में बंटी पुलिस टीमों में से एक ने दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू किये तो दूसरी टीम ने कम से कम बल प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को बलवा के समय प्रयोग किये जाने वाले हथियारों के संचालन और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
शुक्रवार की सुबह एसपी प्रबल प्रताप सिंह की मौजूदगी में परेड हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण करने, उपकरणों का सही तरीके से प्रयोग, आवश्यक सावधानियाें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को 10 टीमों में बांटा गया। इसमें कुछ टीमों ने बलवा करने वालों की भूमिका निभाई और बवाल करते हुए पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू किए जबकि दूसरी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने बॉडी प्रोटेक्टर की मदद से अपनी सुरक्षा की और स्पीकर के जरिए हट जाने की चेतावनी दी। चेतावनी न मानने पर पुलिस टीम ने बल का प्रयोग किया और टीयर गैस, स्मोक सेल, एंटी राइट गन का कम से कम प्रयोग करके और लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद अधिकारियों की ओर से पुलिसकर्मियों को रबर बुलेट गन, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड आदि के बादे में जानकारी दी और उन्हें संचालन के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। एसपी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण समय-समय पर होते हैं। जिससे अचानक कोई घटना होने पर पुलिसकर्मी पूरी तरह से तैयार व प्रशिक्षित रहें। इस मौके पर सीओ क्राइम गौरव उपाध्याय, आरआई शिवकुमार, सभी थानों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।