फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Richha's team won in Kabaddi

50 मीटर दौड़ में मुबारक व 100 मीटर दौड़ में देवीचरण ने मारी बाजी

Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Richha's team won in Kabaddi
कबड्डी में दमखम दिखाते प्रतिभागी। - फोटो : MAHOBA
भरवारा (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भरवारा में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। कबड्डी में रिछा की टीम विजयी रही। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मुबारक व 100 मीटर दौड़ में देवीचरण ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भानुप्रकाश राजपूत ने किया। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देवीचरण को पहला, रोहित को दूसरा व चुरारी के सागर को तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर दौड़ में मुबारक अव्वल रहे, जबकि बाबू को दूसरा और अंशु को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कबड्डी फाइनल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिछा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वासी को 21-4 के अंतर से हराकर विजेता ट्राफी कब्जाई। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिछा विजेता रही। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यणि शर्मा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक त्रिलोक नारायण यादव, कृष्णचंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, निर्देश कुमार, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed