{"_id":"62094ee5435e1f390952dc06","slug":"resolve-to-live-a-drug-and-non-vegetarian-free-life-mahoba-news-knp680475281","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाआरती में नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाआरती में नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प
विज्ञापन
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्घाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में लोगों ने नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
महाआरती में सुबह से ही शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साधना मंत्रों के साथ भक्तों ने महाआरती की। इस मौके पर पूजा कुशवाहा ने कहा कि कलिकाल की भयावहता से बचने के लिए मां की साधना आवश्यक है। अनीति, अन्याय व अधर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करनी है। नशा व मांसाहार के खिलाफ समाज को जगाना है।
टीम प्रमुख पूरनलाल ने साधना क्रियाओं की जानकारी दी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास्तव ने कहा कि गांवों में महाआरती के आयोजन हो रहे हैं। जिसका उद्देश्य नशा व मांसाहार मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस मौके पर योगेंद्र अवस्थी, मुन्नालाल धुरिया, गोविंद, अखिलेश शिवहरे, कपूर सिंह, राकेश, आशा, राधा, प्रियंका आदि भक्त मौजूद रहे।